Feature Stories
चेन्नई सुपरस्टार्स, हैदराबाद हीरोज़ या लहौर बादशाह कौन होगा आइ.सी.एल 2008 का सरताज?
आइ.सी.एल 2008 शुरू होने मे अब बस चंद दिन ही रह गयें हैं, तैयारियाँ भी अंतिम चरण मे हैं। प्रमोशन और प्रचार भी ज़ोर-शोर से चल रहा है, एक बार फिर से आइ.सी.एल
को सफल करने के लिये कोई भी कमी नही की जा रही है। 'ढाका वरियर्स' के जुड़ जाने से इस बार तो प्रतियोगिता मे और भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है।पिछले बार के इडेल्वाइस ट्वेन्टी-20 के चैंपियन हैदराबाद हीरोज़ इस बार भी प्रबल दावेदार के रूप मे नज़र आ रहें हैं, क्रिस हैरिज़ की कप्तानी मे ये टीम काफ़ी सशक्त लग रही है। अब्दुर रज़्ज़ाक, जस्टिन केम्प, निकि बोये जैसे शानदार हरफ़नमौला से सजी हुई इस टीम से सभी को उम्मीद है।
लेकिन हम चेन्नई सुपरस्टार्स को भी हम कम नही आंक सकते, स्टुअर्ट लॉ, इयान हार्वी, शब्बीर अहमद और कोच माइकल बेवन की इस टीम ने प्रथम आइ.सी.एल मे सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था और विजेता भी रहे थे, इस बार भी चेन्नई सुपरस्टार्स कोई कसर नही छोड़ना चाहेंगे।
लहौर बादशाह भी अपनी बादशाहत क़ायम रखने के लिये इस बार जी जान लगा देंगे, इंज़माम-उल-हक़ की हौसला बढ़ाने वाली कप्तानी और मोहम्मद समी के साथ नावेद-उल-हसन राणा की आग उगलती गेंदो के सामने सभी बल्लेबाज़ परेशानी मे रहते हैं।
इनके अलावा भी कई टीम है जो इस टूर्नामेंट मे चौंकाने वाला प्रदर्शन कर सकती हैं, जैसे चंडीगढ़ लॉइन्स, दिल्ली जाइन्ट्स, अहमदाबाद रॉकेट्स और पहली बार हिस्सा ले रही ढाका वरियर्स भी कम नही है।
इसमे कोई शक नही कि आइ.सी.एल 2008 क्रिकेट से लेकर मनोरंजन तक हर चीज़ मे दर्शकों और प्रशंसकों को रोमांचित ज़रूर करेगा।
- सैयद हुसैन